Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Saturday, January 18, 2020

Vivo Z1 Pro और Vivo Z1x की कीमतें हुईं कम, जानें नए दाम

Vivo Z1 Pro और Vivo Z1x की कीमतें कम हुई हैं। Vivo ने इसकी पुष्टि Gadgets 360 से की है। कीमतों में बदलाव के बाद अब Vivo के फोन की कीमत 12,990 रुपये से शुरू होती है। वीवो ज़ेड1 प्रो और वीवो ज़ेड1एक्स नई कीमतों में वीवो इंडिया की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध हैं। याद रहे कि वीवो ज़ेड1 प्रो को बीते साल जुलाई महीने में लॉन्च किया गया था। यह मार्केट में Samsung Galaxy M40 और Redmi Note 7 Pro के जवाब में उतारा गया था। दूसरी तरफ, वीवो ज़ेड1एक्स को बीते साल सितंबर में ही उतारा गया था। इसे Realme X से चुनौती मिलती है।

Vivo Z1 Pro और Vivo Z1x की कीमतें हुईं कम, जानें नए दाम
 

Vivo Z1 Pro, Vivo Z1x price in India

वीवो ज़ेड1 प्रो के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 12,990 रुपये हो गया है। यानी कीमत में कटौती 1,000 रुपये की है। Vivo Z1 Pro के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल का दाम भी 1,000 रुपये कम किया गया है। यह वेरिएंट 13,990 रुपये में मिलेगा। फोन नई कीमत में Flipkart और Vivo India के ऑनलाइन स्टोर पर बिक रहा है।

वीवो ज़ेड1 प्रो की तरह Vivo Z1x का दाम भी कम हुआ है। इसका 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट अब 14,990 रुपये में बिकेगा। पहले इस वेरिएंट की कीमत 15,990 रुपये थी। वीवो ज़ेड1एक्स का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज अब 16,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसकी कीमत 17,990 रुपये थी। यह फोन भी नई कीमत में फ्लिपकार्ट और वीवो इंडिया ऑनलाइन स्टोर में उपलब्ध है।

Vivo India ने वीवो ज़ेड1 प्रो और वीवो ज़ेड1एक्स की कीमतें कम करने की पुष्टि गैजेट्स 360 से की है।
 

Vivo Z1 Pro specifications

वीवो ब्रांड के इस नए फोन को युवाआों के लिए बनाया गया है। Vivo Z1 Pro गेम मोड 5.0 के साथ आता है। यह 4डी वाइब्रेशन और 3डी सराउंड साउंड से लैस है जिससे गेमिंग एक्सपीरियंस बेहतर होती है। इसमें मल्टी टर्बो फीचर है जो सेंटर टर्बो, एआई टर्बो, नेट टर्बो, कूलिंग टर्बो और ART++ टर्बो है जो परफॉर्मेंस को रफ्तार देंगे। इसमें वॉयस चेंजर और अलग से एआई बटन भी है।

डुअल-सिम वीवो ज़ेड1 प्रो एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित फनटच ओएस 9.0 पर चलता है। इसमें 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 616 जीपीयू और 6 जीबी तक रैम दिए गए हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages